गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल
वृक्ष मित्रों ने किया शमशान में पौधारोपण
जन चेतना सेवा समिति के वृक्ष मित्रों ने आजोलिया का खेड़ा का खेड़ा गाँव के शमशान परिसर में बरगद,पीपल एवं करंज के पौधों का किया पधारोपण इस दौरान वृक्ष मित्र शंभू दास वैष्णव,कैलाश चंद्र तेली,अजय सिंह राठौड़,बाल वृक्ष मित्र हिमांशु वैष्णव ने पौधरोपण कर सुरक्षा की जिम्मेदारी ली,वृक्ष मित्र शिवराम वैष्णव ने बताया कि विगत सात वर्षों से अनवरत पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कार्यक्रम चला कर पौधारोपण,निःशुल्क पौधे वितरण जैसे कार्यक्रम द्वारा अब तक 186 जगहों पर पौधारोपण कर चुके हैं समाज में पर्यावरण संरक्षण हेतु इनके द्वारा जन्म दिवस वैवाहिक वर्षगांठ एवं पुण्यतिथि जैसे अवसर पर लोगो को स्वयं निःशुल्क पौधे उपलब्ध करते हैं एवं पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Post a Comment