राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में संचालित “ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे” अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 21.07.2026 को स्वतंत्रता सेनानी श्री नंदकिशोर त्रिवेदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, डूंगला में नशे के दुष्परिणाम नशे को ना कहो, अपने सपनो को हाँ कहो शीर्षक पर श्री मुकेश कुमार रेगर अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति एवं अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, डूंगला द्वारा एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
ताल्लुका विधिक सेवा समिति, डूंगला के सचिव श्री किशन लाल कुम्हार ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षा करते हुए श्री मुकेश कुमार रेगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के नशे, उनके दुष्परिणाम एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से विद्यार्थियों को तम्बाकू उत्पादों से बचने एवं उनसे होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया तथा साईबर क्राइम पर होने वाले अपराधों एवं इसकी रोकथाम हेतु भी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा जैन ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों में एवं साईबर क्राइम के बारे में बताया। जागरूकता शिविर में न्यायालय कर्मचारियों तथा विद्यालय स्टाफ ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर कुल 275 विद्यार्थी सहित अध्यापकगण उपस्थित रहें
.jpeg)
إرسال تعليق