तिलोई में दलित चौपाल बना शक्ति प्रदर्शन का मंच, हजारों लोगों की मौजूदगी से गूंजा कासिमपुर

 

अमेठी जनपद के तिलोई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में लोकजनशक्ति पार्टी द्वारा भव्य दलित चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आगामी 5 जुलाई को पार्टी संस्थापक  की जयंती कार्यक्रम के आमंत्रण और जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित किया गया।

दलित चौपाल में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और आसपास के इलाकों से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक लोकजनशक्ति पार्टी अमेठी के जिला अध्यक्ष धर्मराज पासवान रहे। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं उत्तर प्रदेश लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी  रहे। मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही पूरा क्षेत्र "लोकजनशक्ति पार्टी जिंदाबाद" के नारों से गूंज उठा। भारी जनसमर्थन और उत्साहपूर्ण माहौल ने कार्यक्रम को राजनीतिक दृष्टि से भी खास बना दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post