गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कथित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

 

गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड यानी एटीएस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कथित नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात और मध्य प्रदेश से आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मध्य प्रदेश के देवास से बिलाल मोहम्मद पुत्र अम्मार घाघा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपी गुजरात के बनासकांठा, पाटन और नवसारी से पकड़े गए हैं।

एटीएस के अनुसार, सभी आरोपी संगठन का नेटवर्क तैयार करने, नए सदस्यों को जोड़ने और कट्टरपंथी विचारधारा फैलाने की गतिविधियों में शामिल थे। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के संपर्क में थे।

सभी आरोपियों के खिलाफ यूएपीए की विभिन्न धाराओं और भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस ने आरोपियों के मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post