संतोष कुमार बाथरी
थाना देहात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खजरी रोड स्थित एटीएम में डकैती की योजना बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने खजरी शराब भट्टी के पास खंडहर में दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से तलवार, चाकू, लोहे की रॉड और हथौड़ी जैसे हथियार बरामद हुए। पूछताछ में दो अन्य साथियों के फरार होने की जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों का परासिया रोड पर जुलूस निकाला और न्यायालय में पेश किया
Post a Comment