भागवतकथा समापन पर हुआ पद दंगल व भंडारे का आयोजन।


 राजगढ (अलवर)

राजगढ पंचायत  समिति क्षेत्र के ग्राम सकट मे स्थित आसन की डूंगरी ख़ाक नाथ बाबा मंदिर पर  नव कुंडात्मक यज्ञशाला पूजन कार्यक्रम को लेकर चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति व भंडारे के साथ हुआ। 

 आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर भंडारे की प्रसादी ग्रहण की।

भंडारा शुरू होने से पूर्व पंडित के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणो के साथ यज्ञशाला में श्रीमद् भागवत कथा की पूर्णाहुति का कार्यक्रम संपन्न करने के साथ ही शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया तथा क्षेत्र की खुशहाली में सुख समृद्धि की कामना की।

कथा समापन के मौके पर पद दंगल का आयोजन हुआ पद दंगल में  कलाकारों के द्वारा शिव पार्वती,भगवान श्री राम व कृष्णा राजा हरिश्चंद्र राजा भर्तृहरि जी सहित अन्य देवी देवताओं की लोक कथाओं के माध्यम से धार्मिक व पौराणिक प्रस्तुतियां दी गई जिन्हें सुनकर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो गए। इस अवसर पर सैंकडों ग्रामीण मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post