पानी का रास्ता रोकने वाला अवैध अतिक्रमण जेसीबी से हटाया, प्रशासन ने मौके पर किया निपटारा

 

जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


मोहेडा ग्रामीण सेवा शिविर

पानी का रास्ता रोकने वाला अवैध अतिक्रमण जेसीबी से हटाया, प्रशासन ने मौके पर किया निपटारा


प्रतापगढ़, 08 जुलाई। जिले की पंचायत समिति अरनोद की ग्राम पंचायत मोहेडा में बुधवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन ने एक बड़ी जनसमस्या का मौके पर ही समाधान किया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि मोहेडा से दिवाला मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ मिट्टी डालकर पानी का रास्ता रोक दिया गया है। शिकायत पर अधिकारियों ने तुरंत कार्यवाही करते हुए प्रशासन ने बिना समय गंवाए मौके पर ही जेसीबी मशीन बुलाई और अवैध अतिक्रमण को हटाकर पानी की निकासी को फिर से चालू करवाया।  

कार्रवाई के दौरान अशोक कुमार डिनडोर विकास अधिकारी, कचरूलाल मालवीय नायब तहसीलदार, संपत लाल खटीक सहायक विकास अधिकारी, प्रकाश मीणा सरपंच, आनंद मीणा ग्राम विकास अधिकारी, आशाराम मीणा गिरदावर, शुभम् शर्मा पटवारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से बड़ी राहत मिली है, जिसके लिए सभी ग्रामवासियों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। 

9 जुलाई को इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 09 जुलाई (गुरुवार) को विभिन्न पंचायत समितियों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे। इनमें छोटीसादड़ी की सेमरडा, धरियावद की नया बोरिया व हजारीगुडा, पीपलखूंट की महुवाल, अरनोद की कोदीनेरा, दलोट की चकुण्डा व रायपुर, सुहागपुरा की कुशलपुरा, प्रतापगढ़ की पानमोड़ी तथा धमोत्तर पंचायत समिति की नारायणखेड़ा ग्राम पंचायत में शिविर लगेंगे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم