जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
जिला कलेक्टर ने किया ग्रामीण सेवा शिविर खेरोट का निरीक्षण
प्रतापगढ़, 14 जुलाई। जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर खेरोट का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों द्वारा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामजनों से संवाद किया तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया तथा लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे तथा शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

إرسال تعليق