तीन दिवसीय संस्कृत भाषा क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण संपन्न*






 जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


 


प्रतापगढ़, 27 जुलाई। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) प्रतापगढ़ में विषय आधारित तीन दिवसीय संस्कृत भाषा क्षमता संवर्धन शिक्षक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 24 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित हुआ।

डाइट प्राचार्य कमलेश कुमार तेतरवाल एवं व्याख्याता शालिनी व्यास के निर्देशन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में मुख्य दक्ष प्रशिक्षक शैलेष मेहता द्वारा 111 प्रशिक्षणार्थियों को संस्कृत भाषा से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉक के अध्यापकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सभी अध्यापकों ने यह प्रण लिया कि वे इस विषय आधारित नवाचार को अपने विद्यार्थियों तक पहुँचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post