हत्या के प्रयास के चार आरोपी चौकी बंधौरा की टीम ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

 

सिंगरौली। माड़ा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बंधौरा की टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल बैढ़न भेज दिया गया।


अपराध क्रमांक 380/2026 में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296(b), 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।


7 जून 2026 को फरियादी रमाकरशाह (34 वर्ष) निवासी ग्राम कसड़ुआराजा, कनपुराटोला, चौकी बंधौरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रामनरेश शाह, रविंद्र शाह, राममिलन शाह और रामजनम शाह ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जांच के दौरान घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए मामले में धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।


पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश करते हुए 29 जुलाई 2026 को घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे भी बरामद किए गए। गुरुवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी संदीप नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments