सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर तथा तेज गति से मोटरसाइकिल चला कर आमजन में भय पैदा करने वालों के खिलाफ सालमगढ पुलिस की कार्यवाही

 

05 मोटरसाईकिल को 207 एमवी एक्ट में किया जब्त


जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्रीमान विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् श्री जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और श्री चन्द्रशेखर पुलिस उप अधीक्षक वृत्त अरनोद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना सालमगढ श्री दीपक कुमार पु०नि० के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना सालमगढ क्षेत्र में रफ्तार गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर तथा तेज गति से मोटरसाइकिल चला कर आमजन में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। पुलिस टीम द्वारा 04 युवकों को डिटेन कर 05 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।


सालमगढ़ पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप बनाकर तेज गति से बाइक चला कर और युवाओ को भ्रमित करने एवं आमजन में भय व्याप्त करने वालों के खिलाफ निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 29.07.2026 को रफ्तार गैंग के नाम से ग्रुप बनाकर युवाओं को भ्रमित करने वाले 04 युवकों को डिटेन कर 05 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।


अपीलः- प्रतापगढ पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि अलग अलग नामों से ग्रुप बनाकर आमजन में भय व्याप्त नहीं करे। रील्स के लिए गाडियों के साथ स्टंट कर अपनी और आमजन की जान को जोखिम में नहीं डाले और स्टंट तथा हथियारों के साथ फोटो वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करे। अन्यथा आपके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। प्रतापगढ पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है। इस प्रकार के स्टंट करने वालों और ग्रुप बनाने वालों के बारे में आप पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जारी हेल्पलाइन नबंर 8764535201 और प्रतापगढ पुलिस के सोशल मीडिया हेडल Pratapgarhpolice_rajasathan पर जानकारी दे सकते है।

Comments