राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं नवीन कक्षा- कक्षों का लोकार्पण

 

आंधी से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट 


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला  एवं नवीन कक्षा- कक्षों का  लोकार्पण 


शिक्षा ही समृद्ध भविष्य की सबसे मजबूत नींव- महेंद्रपाल मीणा 


र्पंचायत समिति आंधी क्षेत्र की ग्राम पंचायत डांगरवाडा में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  डांगरवाड़ा में करीब 95.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला एवं कक्षा -कक्ष सहित बरामदे तथा सांसद निधि से स्वीकृत छः लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन कक्षा -कक्ष सहित बरामदे का विधायक महेंद्रपाल मीणा के द्वारा लोकार्पण किया गया । स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और शिक्षाप्रद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।कार्यक्रम के दौरान  अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक महेंद्रपाल मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि अत्याधुनिक प्रयोगशाला और नए कक्षा- कक्षों का लोकार्पण शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस आधुनिक बुनियादी ढांचे के माध्यम से स्थानीय विद्यार्थियों को प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। जमवारामगढ़ विधानसभा का प्रत्येक विद्यार्थी बेहतर शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और उज्ज्वल भविष्य का अधिकारी है। क्षेत्र के विकास, शिक्षा के सशक्तिकरण और जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और विकास ही हमारी राजनीति का एकमात्र उद्देश्य है।अतिथियों ने विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया है । इस दौरान प्रधानाचार्य भरतलाल मीणा ,उप प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि इस नई प्रयोगशाला में भौतिकी , रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान  के आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं, जो छात्रों की वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देंगे।   नए कक्षा -कक्षों को आधुनिक ब्लैकबोर्ड, पर्याप्त फर्नीचर और बेहतर रोशनी के साथ तैयार किया गया है ताकि बच्चों को पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल सके।इस दौरान  जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों सहित विधालय स्टाॅफ व बच्चे मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post