छात्रों के आंदोलन मे मिली जीत के लिए बधाई- सीपीआई

  





  राजगढ़  (अलवर)

  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने छात्रों के आन्दोलन के कारण मोदी सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के स्तीफे देने के लिए बहुत बहुत बधाई दी।

 छात्रों के आन्दोलन को पैदा करने में अहम भूमिका हमारे देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की रही हैं, जिन्होंने छात्रों को कोकरोच बताया था, छात्रों ने तभी काकरोच जनता पार्टी का गठन किया।

 छात्रों के आन्दोलन ने एक तानाशाही सरकार को आयना तो दिखाया है, वहीं देश के लोकतंत्र को भी मजबूत किया है, साथ ही देश को अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाने एवं जुल्मों के विरोध में संघर्ष करने का रास्ता प्रशस्त किया, सत्ता कितनी भी ताकतवर क्यों ना हो, उसे संघर्ष से झुकाया  जा सकता हैं।

पुलिस द्वारा किए गए दमन की परवाह नहीं करते हुए, संघर्ष के रास्ते पर डटे रहे।यही जीत का कारण बना।

 पार्टी उन का आभार व्यक्त करती हैं जिन्होंने इस संघर्ष में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post