किसी को मिली राहत... तो किसी की बढ़ी आहट।

 



देसूरी पाली। पाली जिले के देसूरी में प्रशासन के अतिक्रमण हटाओ अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। सड़क सीमा का सीमांकन शुरू होते ही अधिकांश दुकानदारों ने खुद ही अपने टिन शेड हटाने शुरू कर दिए, जबकि जिनका अतिक्रमण अब भी बाकी है, उन्हें पांच दिन का नोटिस जारी किया गया है।


देसूरी में पिछले सप्ताह ग्राम पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाने के नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद आरएसआरडीसी ने भी नोटिस देकर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आरएसआरडीसी टीम ने सड़क की नाप-चौक कर अतिक्रमण चिन्हित किया।


मंगलवार को एक बार फिर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में आरएसआरडीसी टीम मौके पर पहुंची। मुख्य सड़क के सेंटर प्वाइंट से निर्धारित सीमा तय करते हुए लाल रंग के क्रॉस निशान लगाए गए और जिन दुकानदारों का अतिक्रमण सीमा में पाया गया, उन्हें पांच दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के नोटिस थमा दिए गए।


प्रशासन की सख्ती और समझाइश का असर भी साफ दिखाई दिया। करीब 75 प्रतिशत दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर लगे टिन शेड और अन्य अस्थायी अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा दिए। हालांकि कई दुकानदारों में कार्रवाई को लेकर चिंता भी बनी हुई है।


मुख्य बाजार और राठेलाव चौराहा सहित प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से यह अभियान जारी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नोटिस अवधि पूरी होने के बाद शेष अतिक्रमणों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post