श्री चारभुजा नाथ मंदिर में कलश एवं ध्वजा दंड की हुई प्राण प्रतिष्ठा, धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ा ग्रामवासियों का उत्साह


 जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


श्री चारभुजा नाथ मंदिर में कलश एवं ध्वजा दंड की हुई प्राण प्रतिष्ठा, धार्मिक अनुष्ठान में उमड़ा ग्रामवासियों का उत्साह


छोटीसादड़ी। ग्राम पंचायत सेमरड़ा स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से बुधवार को कलश एवं ध्वजा दंड की प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा तथा श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।

धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत यज्ञाचार्य पंडित नितेश शर्मा एवं पंडित रोहित शर्मा शास्त्री के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक यज्ञ का आयोजन किया गया। सहयोगी के रूप में निखिल शर्मा, राहुल शर्मा एवं विशाल शर्मा ने भी अनुष्ठान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधानों के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई।

कलश एवं ध्वजा दंड की प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चारभुजा नाथ के चरणों में सुख, समृद्धि एवं ग्राम की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों का उत्साह एवं धार्मिक आस्था देखते ही बन रही थी।यह जानकारी चांदमल शर्मा ने दी।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم