विराटनगर( जिला कोटपूतली बहरोड)
रिपोर्ट मामराज मीणा
नारायणपुर क्षेत्र में वाल्मिक सेना प्रमुख अनिल वाल्मिक के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को वाल्मिक मंदिर से रैली निकालकर नगरपालिका के सामने प्रदर्शन किया। भर्ती में देरी से नाराज कर्मचारियों ने सीएम भजनलाल शर्मा और मंत्री झाबर खर्रा का पुतला फूंका।प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए अविलंब भर्ती शुरू करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
إرسال تعليق