निकुंभ (चित्तौड़गढ़)। बड़ी सादड़ी तहसील के निकुंभ कस्बे में नव नियुक्त थाना प्रभारी प्रभु सिंह चुंडावत ने पदभार ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों, शांति समिति, ग्राम रक्षकों, पुलिस मित्र और सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित की। बैठक में बड़ीसादड़ी के डिप्टी हरिश्चंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील करते हुए अनजान ओटीपी, संदिग्ध एसएमएस और अज्ञात लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इसके अलावा उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पूर्व प्रधान नंदलाल मेनारिया, ग्राम पंचायत निकुंभ के प्रशासक नवीन सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान एएसआई आसाराम जाट, सुरेंद्र सिंह, उगमाराम, कांस्टेबल सूर्यपाल सिंह, सम्पत जाट, मनोज कुमार, संदीप रावल, सोनू सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।
बैठक के अंत में थाना प्रभारी प्रभु सिंह चुंडावत ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment