विधालय के सड़क मार्ग पर पानी भरने से बच्चों को आवागमन मे हो रही है परेशानी
















































































राजगढ़ (अलवर)।

राजगढ़ के समीपवर्ती ग्राम बैरेर स्थित योगी मोहल्ले के समीप मुख्य पीडब्ल्यूडी सड़क पर प्रत्येक वर्ष वर्षा के दौरान गंभीर जलभराव हो जाता है। स्थानीय निवासी राजेन्द्र बैरेर ने बताया सड़क मार्ग से प्रतिदिन छोटे-छोटे स्कूली बच्चे विद्यालय आने-जाने के लिए मजबूर हैं। सड़क पर लंबे समय तक पानी भरा रहने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। फिसलने, दुर्घटना होने तथा संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। इस समस्या के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की जा चुकी है और समाधान का आश्वासन भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने संबंधित विभाग से शीघ्र स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।




0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post