पुलिस अधीक्षक ने ली सीएलजी, सुरक्षा सखी व युवा सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक, पुलिस अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा व नशा मुक्ति पर दिया जोर ।

 


राजसमंद के नाथद्वारा से 

गोविन्द त्रिपाठी 

नाथद्वारा थाना क्षेत्र एवं श्रीनाथजी मंदिर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को एक महत्वपूर्ण सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल तथा उप-अधीक्षक शिप्रा राजावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में नाथद्वारा थानाधिकारी कमलेंद्र सिंह एवं श्रीनाथजी मंदिर थानाधिकारी विक्रम सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखी, यूथ सीएलजी तथा समाज के प्रतिष्ठित व गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 


पुलिस अधीक्षक द्वारा बैठक के दौरान प्रमुख विषयों पर संवाद किया व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों से क्षेत्र की विभिन्न स्थानीय समस्याओं, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

एसपी व डीवाईएसपी ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे बचने के उपाय साझा किए। इसके साथ ही क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं को इससे दूर रखने तथा नशा तस्करों व असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस तक पहुँचाने में सक्रिय सहयोग की माँग की गई।

एसपी कलाल ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएलजी सदस्यों एवं आमजन को पुलिस का सहयोगी बनकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के लिए पुलिस और जनता का समन्वय अनिवार्य है। आमजन साइबर सतर्कता बरतें और नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने में पुलिस का साथ दें।

बैठक के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा नशा विरोधी अभियानों में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया।

इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहट, महेश प्रताप सिंह, भीम सिंह, वीरेंद्र सिंह, अजय सिंह, भगवत सिंह, नाथू सिंह, गिरवर सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी, महेश सनाढ्य, रमेश जैन, विशाल उपाध्याय, वैभवराज सिंह चौहान, हिम्मत सिंह, इंदर सिंह, परेश सोनी, सीपी धींग सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم