निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, सभी रोगों का हुआ निःशुल्क उपचार

 














जिला - चितौड़गढ़ 

तहसील - डूंगला 

खबर लोकेशन - चिकारड़ा 

200 मरीजों का इलाज निशुल्क के साथ दवाइयां भी निशुल्क दी गई।


चिकारड़ा। कस्बे में सावलिया जी चौराहा पर स्थित गीतांश हॉस्पिटल के तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।शिविर में सामान्य रोग, महिला रोग विशेषज्ञ,हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याएं, त्वचा रोग, मधुमेह, रक्तचाप सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की जांच कर उनका नि:शुल्क उपचार किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया। आयोजक डॉ विष्णु जाट ने बताया कि इस प्रकार के नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह और उपचार का लाभ उठा सके।शिविर के सफल आयोजन पर क्षेत्रवासियों ने आयोजकों एवं चिकित्सक दल का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की। 


इस मौके पर शिविर कॉर्डिनेटर विवेक अग्रवाल,महिला रोग विशेषज्ञ डॉ निकिता, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ प्राची, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ रितुविक जैन, आरके फिजियोथेरेपी डॉ ऋतिक सोनी आदि मौजूद रहे जिसमें 200 मरीजों का इलाज निशुल्क के साथ दवाइयां भी निशुल्क दी गई।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم