जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
खुटगढ़ शिविर में पात्र कई आमजन हुए लाभान्वित*
प्रतापगढ़, 13 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिलेभर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम पंचायत खुटगढ़ में आयोजित शिविर में राजस्व संबंधी प्रकरणों का मौके पर निस्तारण, पट्टा वितरण किया गया।
वहीं ग्राम पंचायत खुटगढ़ (पंचायत समिति धमोत्तर) में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पात्र 8 लाभार्थी को आवासीय पट्टे वितरण किये गए और 8 लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत द्वितीय किश्त जारी करने कि प्रकिया पूर्ण की, 6 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय में लाभ प्रदान किया एवं 5 लाभार्थी को वी बी रामजी योजना के तहत जॉब जारी किये गये व सभी लाभार्थियो ने विकास अधिकारी का आभार जताया’।
शिविर में कालीबाई भील संबल उडान योजना के तहत महिला बाल विकास विभाग ने ग्रामीण महिलाओ और किशोरियों को निःशुल्क सैनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया एवं राजस्थान रोडवेज प्रतापगढ़ डिपो कि और से मनोज कुमार रांकावत ने वरिष्ठ नागरिको एवं विशेष योग्यजन को आरएफआईडी स्मार्ट कार्ड बनाए तथा पर्व में बने स्मार्ट कार्ड वितरित किये गए है।
ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण, पट्टा वितरण तथा जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ सहज एवं पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो रहा है। शिविर के दौरान विकास अधिकारी एवं समस्त कार्मिक ने एक पेड़ माँ के नाम का संदेश देने के लिए पौधारोपण कर अधिक से अधिक पौधारोपण करने के अपील की।
शिविर में विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा, नायब तहसीलदार संदीप मेघवाल, ग्राम विकास अधिकारी जीतेन्द्र सालित्रा, पटवारी नागेश एवं सीताबाई मीणा, कनिष्ठ सहायक चन्द्र शेखर गौतम, कनिष्ठ सहायक कंकु मीणा एवं समाजसेवी ललित मीणा उपस्थित रहे।
मंगलवार को यहां होंगे शिविर
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्रामीण सेवा शिविर के तहत 14 जुलाई, मंगलवार को छोटीसादड़ी पंचायत समिति की सियाखेड़ी, धरियावद की सिंहाड़ व गदवास, पीपलखूंट की मोरवानिया, सुहागपुरा की सोडलपुर, प्रतापगढ़ की खेरोट व धमोत्तर की केसरपुरा में शिविर आयोजित होंगे।

Post a Comment