राजगढ़ के समीपवर्ती ग्राम बैरेर में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने तथा लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क नदी का रूप ले चुकी है। जलभराव के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राजेन्द्र मीना ने बताया कि सड़क पर लगातार भरे पानी के कारण आसपास के कई घरों में पानी घुस गया है, जिससे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
सड़क बनी नदी, जलभराव से ग्रामीणों के घरों में घुसा पानी, हादसे का खतरा
byG 94 NEWS सच की आवाज
-
0
Post a Comment