सफाई व्यवस्था पर सख्त हुए मंत्री मदन दिलावर, औचक निरीक्षण में मिली खामियां तो अधिकारियों पर गिरी कार्रवाई की गाज।

 


रिपोर्टर/मनोज खंडेलवाल

लोकेशन/दौसा

मानपुर में ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, सरपंच को मौके पर बुलाकर लगाई फटकार, ठीकरिया में भी सफाई व्यवस्था का लिया जायजा।


दौसा। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को दौसा जिले की पंचायत समिति सिकराय क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर ग्रामीण सफाई व्यवस्था की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान मंत्री सबसे पहले ग्राम पंचायत मानपुर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में सफाई व्यवस्था को लेकर असंतोष जताया।


ग्रामीणों की शिकायतों के बाद मंत्री ने सरपंच नेतराम को मौके पर बुलाकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, ग्राम विकास अधिकारी पूजा तथा ग्राम पंचायत प्रशासक नेतराम के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।


मानपुर के बाद शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री ने ग्राम पंचायत पांचोली का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उनका काफिला ग्राम पंचायत ठीकरिया पहुंचा, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सफाई व्यवस्था को लेकर फिर से जानकारी ली। निरीक्षण के समय सरपंच कमलेश मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री ने पंचायत समिति सिकराय की विकास अधिकारी रानू इनखिया से दूरभाष पर बात कर ग्राम पंचायतों में प्रभावी एवं नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मंत्री के लगातार औचक निरीक्षण से पंचायत स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हलचल बनी रही।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post