रामअवतार शर्मा ने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ माँ के नाम का दिया सन्देश!


 आंधी:-पंचायत समिति के अधीनस्थ ग्राम पंचायत भावनी निवासी सामाजिक कार्येकर्ता व चन्द्रशेखर आजाद ग्रुप संचालक एवं सोशल मिडिया के बेताज बादशाह भाई रामअवतार शर्मा जिन्होंने पिछले कई वर्षो से गौ माताओ की सेवा करना व भीषण गर्मी मे पेड़ पौधों व जानवरो के लिए खेलियों व टंकियों में पानी डालना व गर्मियों मे पशु पक्षियों के लिए परिंदे व उनके लिए चुगे की व्यवस्था करके अन्य लोगो को बहुत अच्छा सन्देश देकर जीवन मे एक प्रेरणाश्रोत कार्य करने व अन्य सभी साथियो को एक साथ संघठित होकर कई सामाजिक कार्यों में अपनी नि:शुल्क सेवा देने के लिए प्रेरित करके हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड़ माँ के नाम पर अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बाबा योगेश्वर महाराज के परिसर मे वृक्षारोपण करके जन्मदिन को बड़ी सादगी से मनाने की बहुत ही अच्छी परम्परा शुरू करने से सेकडो लोगो ने सोशल मिडिया व अन्य सोशल मिडिया के प्रिंटेड व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और व्यक्तिगत माध्यम से जन्मदिन की बधाईयां देकर ये साबित कर दिया है की जीवन मे सामाजिक कार्य जरूर करना चाहिए!बधाई सन्देश मे लोगो ने लिखा की भाई को जन्मदिन की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाओ के साथ ईश्वर से उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं निरंतर प्रगति प्रदान करने के साथ आप सदैव समाज सेवा के पथ पर अग्रसर रहें तथा आपके जीवन में खुशियां,सफलता एवं सम्मान का निरंतर वास बना रहे!उक्त कार्यक्रम मे मिथलेश ब्याढ़वाल,विक्रम सिंह मीणा घिसाई वाला,रामकरण,राजेश शर्मा,पवन व अन्य लोग उपस्थित रहे!

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم