जिला चित्तौड़गढ़ तहसील निंबाहेड़ा रिपोर्टर/पप्पु देतवाल
नगर के छोटी सादड़ी रोड स्थित वेयर हाउस के पास से होकर गुजरने वाला मार्ग इन दिनों बरसात के कारण कीचड़ में तब्दील हो गया है। यह मार्ग साईं सिद्धार्थ स्कूल, ग्रीन रेजीडेंसी सहित आसपास की कई कॉलोनियों और प्रमुख उदयपुर रोड़ को जोड़ता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय नागरिको का आवागमन रहता हैं।
लगातार बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है, दो पहिया एवं चार पहिया वाहनो के गुजरने से कीचड़ उछलता है बच्चों के स्कूल बैग और वस्त्र भी गंदे हो जाते है। इस तरह यह खराब मार्ग बच्चों और शिक्षा के बीच दीवार बनकर खड़ा हो रहा है। वाहनधारी घिरने से चोटिल भी हो रहे है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार नगर परिषद का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से मांग की है कि मार्ग पर जल्द से जल्द सड़क का तत्काल दुरुस्तीकरण करवाकर राहत प्रदान करें। ताकि विद्यार्थियों, राहगीरों और कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके।
नगर परिषद को क्षेत्र की सड़कों के निर्माण में दीर्घकालिक और गुणवत्तापूर्ण समाधान को प्राथमिकता देनी चाहिए। विशेष रूप से सीमेंटेड (सीसी) सड़क का निर्माण कराया जाना अधिक उपयुक्त रहेगा, क्योंकि इसकी मजबूती और टिकाऊपन सामान्य डामर सड़क की तुलना में कहीं अधिक होती है। सीमेंटेड सड़कें वर्षों तक बेहतर स्थिति में बनी रहती हैं, बरसात के मौसम में जल्दी खराब नहीं होतीं, गड्ढों और कीचड़ की समस्या कम होती है तथा रखरखाव पर भी अपेक्षाकृत कम खर्च आता है। इससे आमजन, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसलिए नगर परिषद को जनहित में इस मार्ग पर सीमेंटेड सड़क का निर्माण करवाने पर गंभीरता से विचार कर आमजन को राहत प्रदान करनी चाहिए।
Comments
Post a Comment