.. मांडलगढ़ ब्लॉक में त्रिवेणी से मानपुर-गणेशपुरा मार्ग पर चल रहे बिजली लाइन निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है



   


लोकेशन: , भीलवाड़ा


। मौके पर श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के पोल पर काम करते नजर आए, जबकिबीच सड़क पर ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े हैं,  सड़क पर बिखरे तार और बिना बैरिकेडिंग के चल रहा कार्य राहगीरों के लिए भी खतरा बना हुआ है।


त्रिवेणी से मानपुर-गणेशपुरा मार्ग पर इन दिनों आरडीएसएस योजना के तहत बिजली लाइन बिछाने का कार्य तेज़ी से चल रहा है। लेकिन कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजाम नदारद दिखाई दिए। सड़क किनारे बिजली के तार बिखरे पड़े हैं, बीच सड़क पर ट्रैक्टर और अन्य वाहन खड़े हैं, जिससे वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ रहा है।


सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई श्रमिक बिना हेलमेट, बिना सुरक्षा दस्तानों और बिना सुरक्षा जूतों के बिजली के पोल पर चढ़कर ऊंचाई पर काम करते दिखाई दिए। वहीं कार्यस्थल पर न तो बैरिकेडिंग की गई है और न ही यातायात को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।


ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर बिजली के पोल सड़क के बेहद करीब लगाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि कोई वाहन अनियंत्रित हो जाए तो सीधे पोल से टकराने की आशंका बनी रहेगी। लोगों ने विभाग और प्रशासन से सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने, कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने और तत्काल निरीक्षण कर खामियों को दूर करने की मांग की है।


गौरतलब है कि रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) का उद्देश्य सुरक्षित और आधुनिक बिजली वितरण व्यवस्था विकसित करना है। ऐसे में यदि निर्माण कार्य के दौरान ही सुरक्षा नियमों की अनदेखी होती रही तो यह लापरवाही भविष्य में बड़े हादसों का कारण बन सकती है।


0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم