निकुंभ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 10 किलो 12 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा तस्करी करते नीमच मध्य प्रदेश का एक व्यक्ति गिरफ्तार
जिला चित्तौड़गढ़
बड़ी सादड़ी
रिपोर्ट महेश टांक निकुंभ
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेंद्र सिंह यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ गजेंद्र सिंह जोधा के निर्देशन में मादक पदार्थों की धर पकड़ के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उप अधीक्षक वित्त बड़ी सादड़ी हरिश्चंद्र सिंह आरपीएससी के निकटतम सुपरविजन में गत रात्रि को निकुंभ पुलिस थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत मय टीम कांस्टेबल उगमाराम कमलेश, थान सिंह, मनोज ,नागजीराम के नाकाबंदी के उपरांत 10 किलो 12 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर एक व्यक्ति अंकित कुमार पिता लक्ष्मी नारायण भोई निवासी सरवानिया महाराज थाना जावद जिला नीमच मध्य प्रदेश को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की।निकुंभ थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत मय जाब्ता मंगलवाद निंबाहेड़ा स्टेट हाईवे पर मालन खेडी के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे ।तभी एक काले रंग का बैग लिए संदिग्ध व्यक्ति दिखा। जो पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगा टीम द्वारा घेरा देकर रोककर तलाशी ली गई तो बैग में पारदर्शी प्लास्टिक की थैली में 10 किलो 12 ग्राम अवैध अफीम पिसा हुआ डोडा चूरा मिला। जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर अंकित कुमार को गिरफ्तार किया जाकर निकुंभ थाना में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जप्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा के संबंध में मुलजिम से पूछताछ की गई ।प्रारंभिक पूछताछ में मुलजिम अंकित थाना जावद नीमच मध्य प्रदेश का हो पूर्व में भी एटीएम लूट घटना व अन्य अपराधी घटनाओं में गिरफ्तार हो चुका है निकुंभ पुलिस द्वारा मुलजिम अंकित से विस्तृत पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है
Comments
Post a Comment