निंबाहेड़ा मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर देर रात्रि शराब के ठेके के पास मंडराते मिले दो संदिग्ध सेल्समैन निकुंभ पुलिस की पूछताछ पर पुलिस से उलझे ,दोनों गिरफ्तार
जिला चित्तौड़गढ़
बड़ी सादड़ी
रिपोर्ट महेश टांक निकुंभ
पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ धर्मेंद्र सिंह यादव के आदेश अनुसार बदमाश व आपराधिक तत्वों एवं रात्रि में संदिग्ध मिलने वालों से कड़ाई से पूछताछ करने के संदर्भ में गत रात्रि निकुंभ पुलिस थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत मय जाब्ता निंबाहेड़ा मंगलवाड़ स्टेट हाईवे पर गश्त पेट्रोलियम कर रहे थे ।तभी भेरू घाटी के पास रोड के सहारे शराब के ठेके के पास दो संदिग्ध सेल्समैन मदनलाल माली पिता जगदीश माली निवासी बिनोता थाना सदर निंबाहेड़ा ,तथा महेंद्र सिंह पिता राम सिंह राजपूत निवासी जहाजपुर हाल भीलवाड़ा को थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत द्वारा टोकने पर पुलिस से उलझने एवं शराब की दुकान के आस पास चोरी छुपे शराब बेचने की नीयत से मंडराते हुए को निकुंभ पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
उक्त कार्रवाई में निकुंभ पुलिस थाना अधिकारी प्रभु सिंह चुंडावत सहित उगमाराम, संपत जाट कमलेश थान सिंह नगजीराम शामिल रहे।
Comments
Post a Comment