जिला चित्तौड़गढ़
तहसील निम्बाहेडा :
निम्बाहेडा राजकीय नर्सिंग कॉलेज निम्बाहेड़ा द्वारा आयोजित अंगदान जागरूकता रैली में नर्सिंग विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों और स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। नारों के जरिए आमजन को अंगदान के महत्व और भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया गया। तस्वीर में निम्बाहेड़ा में राजकीय नर्सिंग कॉलेज के प्रांगण और चिकित्सालय परिसर के बाहर अंगदान जागरूकता रैली के शुभारंभ अवसर पर अधिकारी, संकाय सदस्य और नर्सिंग विद्यार्थी बैनर के साथ नजर आ रहे हैं। निम्बाहेड़ा। राजकीय नर्सिंग कॉलेज, निम्बाहेड़ा द्वारा आमजन में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अंगदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ चिकित्सालय परिसर से हुआ, जिसमें चिकित्सा एवं नर्सिंग क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने भाग लिया। रैली के शुभारंभ अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघव सिंह, डॉ. के आसिफ, नर्सिंग अधीक्षक जितेंद्र सिंघवी, प्राचार्य राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय निंबाहेडा चंद्र शेखर सोनी, मुकेश खंडेलवाल, मनीष तोलंबिया, ज्योति, भरत मेनारिया और नदीम उपस्थित रहे। अंगदान जागरूकता रैली चिकित्सालय परिसर से रवाना होकर परशुराम सर्किल एवं पंचोली चौराहे होते हुए राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय पहुंची। रैली में नर्सिंग विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आमजन को अंगदान के महत्व के प्रति जागरूक किया।

Post a Comment