उदयपुर जिले के खेरोदा में आज आस्था, भक्ति और धर्म का भव्य संगम देखने को मिला। पावन परिवर्तन चातुर्मास-2026 के अवसर पर गुरुदेव श्री कोमल मुनि जी एवं हर्षित मुनि जी के चातुर्मास प्रवेश समारोह में प्रदेशभर से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
करीब 752 गांवों से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रावक-श्राविकाओं ने भक्ति और श्रद्धा के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया। पूरे नगर में धर्ममय वातावरण बना रहा और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा।
चातुर्मास प्रवेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का भव्य स्वागत किया। आयोजन में अनुशासन, सेवा और धार्मिक उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में खेरोदा श्रीसंघ के अध्यक्ष सुनील कूकड़ा और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए आने वाले चार महीनों में खेरोदा में होने वाले ऐतिहासिक चातुर्मास के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
धर्म, सेवा और श्रद्धा का यह अद्भुत आयोजन क्षेत्र के लिए लंबे समय तक यादगार बना रहेगा
Post a Comment