छिंदवाड़ा में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान लगातार तेज़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला थाना पुलिस और स्थानीय खेल प्रशिक्षकों के संयुक्त प्रयास से खिलाड़ियों और आमजन के बीच नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
जिला छिंदवाड़ा mp
संतोष कुमार बाथरी
छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन ग्राउंड और स्टेडियम ग्राउंड में "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महिला थाना पुलिस और स्थानीय खेल प्रशिक्षकों के संयुक्त प्रयास से बलिदान फिजिकल अकादमी तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग अकादमी के करीब 200 से 250 खिलाड़ियों और नागरिकों ने इस अभियान में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान कोच वीरेंद्र कावरेती, विनीता नेति और श्रद्धा वर्मा ने युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा वाहने, उपनिरीक्षक सावित्री बघेल, उपनिरीक्षक रूपेश यादव, महिला प्रधान आरक्षक शकीला खान, महिला प्रधान आरक्षक डिंपल और प्रधान आरक्षक राजेश ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ दिलाई।
पुलिस का कहना है कि ऐसे जनजागरूकता अभियान आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सके।
Comments
Post a Comment