संलग्न.. भीलवाड़ा जिले के काछोला तहसील कस्बे में गुरु पूर्णिमा पर हुई विभिन्न कार्यक्रम

 



लोकेशन: भीलवाड़ा

रिपोर्टर: प्रदीप वैष्णव

भीलवाड़ा जिले के काछोला तहसील कस्बे में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, गुरु वंदन और विभिन्न संस्कारों का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु दीक्षा लेकर आध्यात्मिक जीवन का संकल्प लिया।


शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में काछोला स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पंडित मोहनलाल शर्मा के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से हवन यज्ञ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान गुरु दीक्षा संस्कार, पुंसवन संस्कार और विद्यारंभ संस्कार भी कराए गए। श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव का संदेश सुनकर गुरु वंदन किया तथा धर्म और संस्कारों के महत्व को आत्मसात किया।


 गायत्री शक्तिपीठ के  पंडित. मोहनलाल शर्मा ने कहा की

"बिना गुरु के किए गए सत्कर्म भी पूर्ण फल नहीं देते। गुरु ही जीवन को सही दिशा, ज्ञान और संस्कार प्रदान करते हैं।"




कार्यक्रम के अंत में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसादी का आयोजन हुआ। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ के ट्रस्टी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم