पत्रकार बनकर अवैध वसुली करने वाले 02 फर्जी पत्रकारों को किया गिरफ्तार

   

                                                                                                            
 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ  विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में  जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व  गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी प्रतापगढ  शंभुसिंह पुनि० की टीम द्वारा दिनांक 13.08.2026 को पत्रकार बनकर अवैध वसुली करने वाले अभि. अनिल पिता कारूलाल जटिया निवासी कच्ची बस्ती एवं अभियुक्ता सीमा पिता नारायण लाल कुमावत निवासी तलाई मोहल्ला प्रतापगढ को किया गिरफतार ।


टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- दिनांक 07.08.2026 को प्रार्थी  विकास कुमावत पिता हिरालाल

कुमावत जाति कुमावत उम्र 30 साल निवासी सुथारवाडी सलुम्बर जिला सलुम्बर हाल सचांलक डायमण्ड होटल धरियावद रोड प्रतापगढ ने एक रिपोर्ट पेश की कि मैं प्रार्थी होटल व्यवसाय का कार्य करता हूँ व धरियावद रोड स्थित डायमण्ड होटल मुझे प्रार्थी ने किराये पर ले रखी है। अनिल जटिया व सीमा कुमावत जो स्वयं को पत्रकार बताते है आये दिन हमारी होटल में आस पास के होटल के दुकानदारों के खड़े रहकर वीडियों बना लेते है व असत्य न्युज इन्स्टाग्राम पर वायरल करते है। हम लोगो से न्यूज हटाने के लिये अवैध रूपयों की मांग करते है। मेरी होटल के बाहर से अनिल जटिया व सीमा कुमावत ने रोड पर खड़े रहकर वीडियों बनाया है व एक असत्य जानकारी के साथ वह वीडियों इन्स्टाग्राम पर शेयर की जिससे मुझ प्रार्थी की छवी धुमिल हुई है व मैने अनिल जटिया से न्युज इन्स्टाग्राम से वीडियों हटाने के लिये कहा तो वह मुझसे दस हजार रूपये की मांग कर रहा है। रूपये ना देने पर वीडियों को इन्स्टाग्राम से हटाने को तैयार नहीं है हमें डरा धमका रहा है। उसके बाद सीमा व अनिल ने मुझे किला परिसर में बुलाया व मुझे डरा धमका कर अवैध रूपयो की माँग की। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या


331/2026 धारा 308 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। दौहराने अनुसंधान दिनांक 13.08.2026 को आरोपीगण अनिल व सीमा को डिटेन कर पुछताछ की गई तो दोनो ने प्रार्थी से अवैध रूपयों की मांग करना स्वीकार किया जिस पर अभियुक्तगण अनिल व सीमा को गिरफतार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता -


 अनिल पिता कारूलाल जटियानिवासी कच्ची बस्ती बगवास प्रतापगढ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ 02. सीमा पिता नारायण लाल कुमावत निवासी तलाई मोहल्ला प्रतापगढ थाना प्रतापगढ जिला प्रतापगढ

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم