खेत से 150 फीट बिजली केबल और स्टार्टर चोरी, किसान ने थाने में दी शिकायत


जीला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


पिथलवड़ी कला में सिंचाई उपकरण चोरी होने से किसान परेशान, मौके का निरीक्षण कर सामान बरामद करने की मांग


छोटीसादड़ी। उपखंड क्षेत्र के पिथलवड़ी कला गांव में खेत से सिंचाई के काम आने वाली करीब 150 फीट विद्युत केबल और एक स्टार्टर चोरी होने का मामला सामने आया है। किसान ने छोटीसादड़ी थाने में लिखित शिकायत देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।

पिथलवड़ी कला निवासी मुकेश पुत्र रमेश नाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संतोषपुरिया जाने वाले रास्ते पर उसकी कृषि भूमि स्थित है। खेत पर सिंचाई के लिए ट्रैक्टर के हुड के कपड़े में बांधकर करीब 150 फीट चपटी विद्युत केबल और एक स्टार्टर रखा हुआ था।

रिपोर्ट में बताया कि 6 अगस्त की शाम करीब 5 से 6 बजे तक किसान खेत पर मौजूद था। इसके बाद वह घर लौट गया। अगले दिन 7 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे जब वह खेत पर पहुंचा तो वहां रखा स्टार्टर और करीब 150 फीट केबल गायब मिली।

किसान ने आसपास के क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कराने और चोरी गए सामान व आरोपी का पता लगाने की मांग की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم