अफीम किसानों की समस्याओं पर जनसुनवाई, 150 किसानों ने रखी बात


 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

प्रतापगढ़। अफीम खेती से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के समाधान को लेकर शुक्रवार को प्रतापगढ़ में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) की ओर से जनसुनवाई आयोजित की गई। प्रतापगढ़ प्रथम और प्रतापगढ़ द्वितीय डिवीजन के करीब 150 अफीम किसान जनसुनवाई में पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं।


कोटा उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुंदेल सहित अधिकारियों ने किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। किसानों ने अफीम खेती से संबंधित लाइसेंस, पात्रता, माप-जोख सहित खेती के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।


जनसुनवाई में सहायक नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. जेएस राजपुरोहित, अफीम अधीक्षक जगदीश मावत, जिला अफीम अधिकारी रजनीश शर्मा, जिला अफीम अधिकारी होतीलाल वर्मा मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में अफीम किसान मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों से संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई और समस्याओं के समाधान की जानकारी भी दी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post