छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के NICU में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात बड़ा हादसा टल गया।


जिला छिंदवाड़ा mp 

संतोष कुमार बाथरी 

 वार्मर मशीन में अचानक स्पार्किंग के बाद आग लग गई। हादसे के वक्त वार्मर में तीन नवजात बच्चे मौजूद थे।

आग की चपेट में आने से तीनों नवजात झुलस गए। अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने तत्काल बच्चों को वार्मर से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद तीनों नवजातों को बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि एक बच्चे की हालत गंभीर है और उसे सर्जरी की आवश्यकता बताई जा रही है। छिंदवाड़ा में पीडियाट्रिक सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चे को जबलपुर रेफर किया गया।

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वार्मर की हीटिंग यूनिट के फिलामेंट में तकनीकी खराबी और स्पार्किंग को आग लगने की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले की जांच के बाद ही आग के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे।

 

बाइट कंचन दुबे सिविल सर्जन

बाइट परिजन

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post