151 कांवड़ लेकर मातृशक्ति ने मंडलेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक, आज छप्पन भोग




 गंगरार। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को गंगरार की महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ 151 कांवड़ की यात्रा निकाली। सुबह 9 बजे सारणेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई कांवड़ यात्रा बस स्टैंड एवं सदर बाजार होते हुए श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।


यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने महिलाओं का जगह-जगह स्वागत किया। सैकड़ों महिलाओं द्वारा हर-हर महादेव के जयकारों एवं भजनों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। महादेव के भजनों पर महिलाएं नृत्य करते हुए कांवड़ लेकर आगे बढ़ीं। करीब 11 बजे श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सभी ने विधि-विधान से जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए सपना शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सांय श्री मंडलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इस अवसर पर छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post