बस और कार की भिड़ंत, सास और दामाद की मौतः पत्नी और दो बच्चे घायल; अरनोद के फरेडी फंटा के पास हादसा



 जिला -प्रतापगढ

तहसील-छोटीसादडी

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा

प्रतापगढ़ के अरनोद में निजी बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सास और दामाद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें नाजुक हालत में प्रतापगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा फरेडी फंटा पर रविवार शाम 5 बजे हुआ।


 पत्नी और दो बच्चे घायल


अरनोद थाना अधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया-हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार मध्य प्रदेश के जावरा क्षेत्र के बन्नवाड़ा निवासी सुनील जायसवाल और उनकी सास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सुनील जायसवाल की पत्नी प्रियंका जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। उनके साथ कार में बैठे दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए है।


हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अरनोद अस्पताल पहुंचाया।


पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा


हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार देवहिंग, थाना अधिकारी शिवलाल मीणा और गिरदावर निलेश बैरागी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य को सुचारू बनाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post