तेज गति से पावर बाईक चलाकर आमजन में भय पैदा करने वालों के खिलाफ थाना पारसोला की कार्यवाही 17 पावर बाईक को किया डिटेन
जीला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ मान विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में राकेश कटारा पु०नि० थानाधिकारी पुलिस थाना पारसोला के नेतृत्व गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तेजगति से मोटरसाईकिल चला कर आमजन में भय पैदा करने वालों के खिलाफ कार्यवाही कर पुलिस टीम द्वारा 17 पावरबाईक को डिटेन किया गया। थाना पारसोला टीम द्वारा तेज गति से बाईक चलाकर और युवाओं को भ्रमित करने एवम आमजन में भय व्याप्त करने वालों के खिलाफ निगरानी रखी जाकर कार्यवाही की गई।
आमजन से अपीलः- प्रतापगढ पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि अलग अलग नामों से सोशल मीडिया इंन्टाग्राम ग्रुप बनाकर आमजन मे भय व्याप्त नही करे। रील्स के लिए गाडियों के साथ स्टंट कर अपनी और आमजन की जान जोखिम में नहीं डाले और स्टंट तथा हथियारों के साथ फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करे अन्यथा आपके विरूद्ध विधि सम्मत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। प्रतापगढ पुलिस द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर निगरानी जारी है। इस प्रकार के स्टंट करने वालों और ग्रुप बनाने वालों के बारे में आप पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जारी
Comments
Post a Comment