ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना छोटीसादडी की कार्यवाही 186 किलो 555 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त

 

जिला प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 


"ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत पुलिस थाना छोटीसादडी की कार्यवाही 186 किलो 555 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रेटा कार व एस्कॉर्ट में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 28 लाख रूपये।


जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विशाल जाँगीड़ के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र जयदेव सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व  रामेश्वरलाल वृत्ताधिकारी वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में  कैलाशचन्द्र सोनी पु.नि. थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 10.08.2026 को नाकाबन्दी के दौरान एक बिना नम्बरी क्रेटा कार में से 186 किलो 555 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया जाकर डोडाचूरा परिवहन मे प्रयुक्त बिना नम्बरी क्रेटा कार व एस्कोर्ट में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त किया जाकर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।


जाब्ता द्वारा गजपुरा जाने वाले रास्ते पर सरहद बसेडा पर नाकाबन्दी की जा रही थी। नाकाबन्दी के दौरान एक मोटरसाईकिल तथा उससे कुछ दुरी पर पीछे एक क्रेटा कार आयी। मोटर साईकिल चालक को रूकवाने का प्रयास किया गया तो मोटरसाईकिल चालक द्वारा क्रेटा कार चालक को वापिस घुमकर जाने का हाथ से ईशारा करते हुए मोटरसाईकिल नही रोक तेज गति से भगा कर ले गया। जिसको पुलिस की दुसरी टीम द्वारा रोका गया तो मोटरसाईकिल चालक द्वारा मोटरसाईकिल छोडकर जंगल की तरफ भाग गया। उसी दरमियान मोटर साईकिल के पीछे एक बिना नम्बरी क्रेटा कार आयी जिसको रूकवाने का प्रयास किया गया मगर चालक द्वारा गाडी नही रोक और तेज भगाने लगा। पुलिस द्वारा क्रेटा का पीछा किया एवं पुलिस की दुसरी टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो क्रेटा चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाये गये तो पुलिस वाहन की पीछे से क्रेटा के टक्कर लगने के कारण दोनो वाहन अनियत्रित होकर पलटी खा गये थे। इस दौरान क्रेटा कार चालक मौके से भागने में सफल हो गया। कार की तलाशी लेने पर कार के अन्दर कुल 186 किलो 555 ग्राम अवैध डोडाचुरा मिला। अवैध डोडाचुरा को जब्त किया जाकर परिवहन मे प्रयुक्त बिना नम्बरी क्रेटा कार व एस्कोर्ट में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को नियमानुसार जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण मे अनुसंधान जारी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post