जिला -प्रतापगढ
तहसील -छोटीसादडी
रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना जलोदा जागीर की कार्यवाही 38 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त बिना नबंरी स्विफ्ट कार को किया जब्त जब्त अवैध डोडाचुरा की अनुमानित कीमत 5 लाख 78 हजार रूपये
जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विशाल जाँगिड़ के निर्देशन में ऑपेरशन त्रिनेत्र के तहत जयदेव सियाग अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ और रामेश्वरलाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में देवीसिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना जलोदा जागीर मय पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त एक बिना नबंरी स्विफ्ट कार में परिवहन किया जा रहा 38 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचुरा को जब्त कर डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया गया। थाना जलोदा जागीर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
जलोदा जागीर मय टीम द्वारा थाना हाजा में गश्त की जा रही थी। दौराने गश्त रावतपुरा से मालीखेडा जाने के दौरान रास्ते में एक बिना नबंरी स्विफ्ट कार संदिग्ध अवस्था में खडी हुई दिखाई दी। पुलिस टीम द्वारा आसपास देखने पर कोई नजर नहीं आया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में 02 कट्टो में अधकुचला डोडाचूरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने पर कुल 38 किलो 610 ग्राम हुआ। पुलिस टीम द्वारा अवैध डोडाचुरा को जब्त कर बिना नबंरी कार को जब्त किया गया। थाना जलोदा जागीर पर प्रकरण धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
Post a Comment