नामांकन के दूसरे दिन 188 अभ्यर्थियों ने 200 नामांकन पत्र किए दाखिल


 चित्तौडगढ 

रिपोर्टर-प्रवीण दवे 

नगर निकाय आम चुनाव-2026



चित्तौड़गढ़, 29 अगस्त। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सात नगर निकायों में वार्ड सदस्यों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। जिला सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार, 29 अगस्त को जिले में 188 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 200 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में 53 अभ्यर्थियों ने 62 नामांकन पत्र दाखिल किए। बेगूं नगर पालिका में 4 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन पत्र तथा रावतभाटा नगर पालिका में 6 अभ्यर्थियों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए।


इसी प्रकार निंबाहेड़ा नगर परिषद में 10 अभ्यर्थियों ने 10 नामांकन पत्र, बड़ीसादड़ी नगर पालिका में 36 अभ्यर्थियों ने 36 नामांकन पत्र दाखिल किए। अकोला नगर पालिका में 36 अभ्यर्थियों ने 37 नामांकन पत्र तथा कपासन नगर पालिका में 31 अभ्यर्थियों ने 33 नामांकन पत्र दाखिल किए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post