राजगढ़(अलवर)
पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में वैश्य महिला समिति,की जिला उपाध्यक्ष मीना खंडेलवाल एवं राजगढ अध्यक्ष रेणु जैन के नेतृत्व मे मंगलवार को नसीया जैन मंदिर परिसर में प्रेरणादायी वृक्षारोपण अभियान चलाया। समिति की महिलाओं ने 21 पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया और समाज को हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
मीना खंडेलवाल ने कहा की पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।तथा समिति की अध्यक्ष रेणु जैन ने कहा की पौधे को लगाना तभी सार्थक है जब तक उसका पालन-पोषण कर वृक्ष नहीं बन जाए। तथा सभी से शुभ अवसरों पर एक एक पौधा लगाने की गुजारिश की।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ममता विजय, महामंत्री नमिता गुप्ता, कमलेश गुप्ता, सुषमा गोयल, माया गोयल, भगवती गुप्ता, अनिता खण्डेलवाल, अनीता विजय, कृष्णा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, दीपिका अग्रवाल, लता जैन सहित समिति की अनेक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया।
Post a Comment