गंगरार
चंद्र प्रकाश बिलवाल
गंगरार में शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत के सम्मान से खिलवाड़, जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे सवाल
गंगरार। देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद कु. मेजर नटवर सिंह शक्तावत के नाम पर बने स्टेडियम का नाम भले ही शहीद के सम्मान में रखा गया हो, लेकिन स्टेडियम के गेट पर लगा शहीद के नाम का बोर्ड आज मिट्टी और गंदगी में पड़ा है। तस्वीर सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सबसे हैरानी की बात यह है कि महज दो दिन बाद 15 अगस्त को इसी स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन होना है। एक ओर तिरंगा फहराकर देशभक्ति और शहीदों के सम्मान की बातें होंगी, वहीं दूसरी ओर उसी शहीद के नाम का बोर्ड धूल-मिट्टी और गंदगी में पड़ा हे ।
Post a Comment