हरियाली का संकल्प: भारत विकास परिषद ने लगाए 221 पौधे*

 

जिला -प्रतापगढ 

तहसील -छोटीसादडी 

रिपोर्टर -प्रहलाद जणवा 

छोटीसादड़ी  : पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए हरियालो राजस्थान के तहत  भारत विकास परिषद,  शाखा छोटीसादड़ी की ओर से हरियाली अमावस्या  के अवसर पर  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा में 221 पौधे का पौधारोपण किया गया। रमेश पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर  राष्ट्रगान से शुरू किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत रहे

उन्होंने बताया कि मुझे पूर्ण विश्वास है भारत विकास परिषद का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है। लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके पालन-पोषण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही आमजन को अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया 

विशिष्टअतिथि ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रूपकिशोर मीणा  ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। केवल पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है। उनका संरक्षण और पालन-पोषण भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हराभरा वातावरण दिया जा सकता है।  कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अनिल बंबोरिया  ने की इस अवसर पर परिषद के विमल वया ने विद्यालय के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को एक-एक पेन  व काफी देने की घोषणा की 

इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान रमेश गोपावत मदन सिंह मीणा सरपंच भारत विकास परिषद के पर्यावरण प्रेमी रमेश पारीक लक्ष्मीनारायण तेली राजेन्द्र जैन विमल वया  पप्पूलाल पुरोहित कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुष्कर लाल धाकड़ प्यार सिंह रावत राजेश बरिया अध्यापक भाग्यवती मेघवाल सीता कुमारी मीणा अध्यापिका एव ग्रामवासियों ने सहयोग किया

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post