जिला - चितौड़गढ़
तहसील - डूंगला
लोकेशन - चिकारड़ा
रिपोर्टर - राजमल सोलंकी
चिकारड़ा।क्षेत्र में इन दिनों ट्रांसफार्मरों पर चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। चोर आए दिन ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाकर उनमें से कीमती सामान चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चोर विद्युत सप्लाई वाले ट्रांसफार्मरों को भी निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ट्रांसफार्मर चोरी होने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है और ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया तो किसानों सहित आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ सकती है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन से ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने,क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोठारी फार्म हाउस में ट्रांसफार्मर चोरी की यह तीसरी घटना सामने आई है। बार-बार हो रही चोरी से विद्युत व्यवस्था प्रभावित होने के साथ फार्म हाउस संचालकों और आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। कोठारी फार्म हाउस पर पहले भी थ्री फेस ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करके गए उसके बाद सिंगल फेस ट्रांसफार्मर को ही लेकर चले,इसके साथ ही बीती रात को विद्युत सप्लाई आपूर्ति के समय रात्रि 3 बजे चोरो ने धावा बोला विद्युत सप्लाई में ट्रांसफार्मर को लेकर जाने के फिराक में आए चोर विद्युत पोल को रसी से बाध कर खींचने से कोठारी फार्म हाउस के चार दीवारी के बाहर लगे विद्युत पोल से तार की खूटी लगी टूट गई ओर खींचने ने फार्म में लगे विद्युत पोल ओर ट्रांसफार्मर सहित पोल टूट कर नीचे गिरा जिससे फाल्ट होने से विद्युत पोल के तार अंदर से पूरी तरफ से जल गया हे साथ पोल से आग जलने से पड़ोसी वर्दीचंद खटीक पास ही अपनी होटल में सोया हुआ था तभी अचानक स्पार्किंग से आग जलती देख उठते ही बैटरी डालनी शुरू की तभी चोर उस बैटरी की लाइटों से चोर विद्युत ट्रांसफार्मर को छोड़ कर भाग छूटे,बताया जा रहा है कि चोर विद्युत सप्लाई से जुड़े ट्रांसफार्मरों को भी निशाना बना रहे हैं। लगातार तीसरी बार घटना होने के बावजूद चोरों का सुराग नहीं लगने से लोगों में रोष है। इसके साथ ही कोठारी फार्म हाउस के मालिक शौकिन कुमार कोठारी मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों द्वारा पूरी आप बीती सुनाई।
Post a Comment