नगर परिषद बरगवां के सीएमओ के खिलाफ पार्षदों ने खोला मोर्चा स्टोर में अनियमितता की जांच और आउटसोर्स कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की 31

 



सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। पार्षदों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर विभिन्न शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने पर 31 अगस्त 2026 से नगर परिषद बरगवां परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किए जाने की सूचना दी है।

पार्षदों द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर परिषद बरगवां के स्टोर में कथित अनियमितताओं की जांच कराए जाने तथा आउटसोर्स कर्मचारी सिद्धार्थ महतले द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के संबंध में कार्रवाई के लिए पूर्व में 21 जुलाई एवं 22 जुलाई 2026 को पत्र प्रस्तुत किए गए थे। आरोप है कि इन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

पार्षदों का कहना है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने की पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी की है। इसी के विरोध में सभी पार्षदों ने अब आंदोलन का निर्णय लिया है।

पत्र में कहा गया है कि आवेदन दिए जाने के 15 दिन बाद 31 अगस्त 2026 को नगर परिषद बरगवां के परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। पार्षदों ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

पत्र की प्रतिलिपि नगर परिषद बरगवां के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, देवसर एसडीएम, बरगवां तहसीलदार और थाना प्रभारी को भी सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है। पत्र पर नगर परिषद के कई पार्षदों के हस्ताक्षर हैं।


अब देखना होगा कि पार्षदों की शिकायत पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और 31 अगस्त से प्रस्तावित धरने को टालने के लिए कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم