चित्तौड़गढ़, 3 अगस्त। जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग एवं राजस्व विभाग से प्राप्त वर्षामापी केन्द्रों की रिपोर्ट के अनुसार रश्मि तहसील में सर्वाधिक 39 मिमी तथा मातृकुंडिया बांध क्षेत्र में 36 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
जल संसाधन विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में ओराई बांध (बेगूं) में 10 मिमी, बस्सी बांध में 8 मिमी तथा संदेसर (डीके फीडर) में 50 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं गम्भीरी, वागन, भूपालसागर, कपासन एवं बड़गांव बांध क्षेत्रों में वर्षा नहीं हुई।
राजस्व विभाग के वर्षामापी केन्द्रों के अनुसार पिछले 24 घंटों में राशमी में 39 मिमी, गंगरार में 18 मिमी, बस्सी में 3 मिमी तथा बेगूं में 1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से अब तक संचयी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार निंबाहेड़ा में सर्वाधिक 445 मिमी, भदेसर में 434 मिमी तथा राशमी में 411 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत मानसूनी वर्षा 750 मिमी के मुकाबले अब तक औसत वर्षा 328.75 मिमी दर्ज की गई है।
Comments
Post a Comment