भाकपा की बैठक आयोजित लिए निर्णय।

 



राजगढ (अलवर)

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा राजगढ़ की एक बैठक ब्राह्मण धर्मशाला राजगढ़ में कामरेड मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आने वाले नगर पालिका एवं पंचायत चुनाव के संबंध में विस्तृत रूप से विचार विमर्श कर आगामी नगर पालिका चुनाव लड़ने  वाले  सदस्यों के नाम का चयन किया गया तथा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया की वार्ड आरक्षण लॉटरी निकल जाने के बाद इस विषय पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा!

 इसके अतिरिक्त एक सितंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने वाले दस  सदस्यों का चयन किया गया जिनके नाम की सूची शीघ्र ही जिला   कोसिल अलवर को भेजी जाएगी!

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा दिनांक 6 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक होने वाले राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के 

विषय मे व्यापक विचार विमर्श करने के बाद  सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार पेपर लीक आदि से संबंधित समस्याओं पर धरना दिया जाएगा एवं एक दिन राजगढ़ की विभिन्न समस्याओं एवं भ्रष्टाचार बेरोजगारी बढ़ती हुई महंगाई बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों के संबंध में रैली निकाल कर उपखंड अधिकारी राजगढ़ को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा!

इस अवसर पर कामरेड मोहनलाल शर्मा,मनोज कुमार बोहरा एडवोकेट, सुनील दत्त शर्मा,श्याम सुंदर टेलर,सुभाष चंद्र शर्मा,रामजीलाल सैनी,अवतार विजय,गीतेश्वर गौड, दिनेश , नागपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद थे!

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post