जिला चित्तौड़गढ़
पप्पु देतवाल
निम्बाहेड़ा से उदयपुर रूट पर निजी बसों की मनमानी यात्रियों की जान पर भारी पड़ रही है। बुधवार दोपहर NH-48, मेनार डाक बंगले के पास निम्बाहेडा़ से उदयपुर जा रही तेज रफ्तार बस द्वारा ट्रेलर को ओवरटेक करते समय हुई भीषण टक्कर में 3 यात्रियों की मौत और 10 के घायल होने के बाद भी हालात जस के तस हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस चौकी के सामने ही राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस जिसकी छत पर 30-35 यात्रियों को बिठाकर ओवरलोड चलती नजर आई, जिसका फोटो भी सामने आया है। बस स्टैंड पर ही बसें नीमच रोड पर घंटों खड़ी रहकर भी आये दिन जाम लगा रही हैं और यात्रियों से मंगलवाड़ का 70-80 रुपये और उदयपुर का 150 रुपये तक मनमाना किराया वसूला जा रहा है।
इसी को लेकर क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि जब तक निम्बाहेड़ा-उदयपुर रूट पर सुबह, दोपहर और शाम सरकारी रोडवेज बसें पर्याप्त संख्या में नहीं चलेंगी, तब तक यह लूट और हादसे नहीं रुकेंगे। लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर दलाली खत्म कर अतिक्रमण मुक्त किया जाए, ओवरलोड और तेज रफ्तार बसों पर RTO चित्तौड़गढ़ सख्त कार्रवाई करे और 28-29 अगस्त को रक्षाबंधन पर सरकार द्वारा महिलाओं के लिए की गई निःशुल्क रोडवेज यात्रा का लाभ देने के लिए इस रूट पर तुरंत रोडवेज बसें बढ़ाई जाएं।
إرسال تعليق